लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने ट्रेन के इंजन और डिब्बे को पटरी से उतारा, पुलिस दल मौके पर रवाना

By भाषा | Updated: April 24, 2021 00:11 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 23 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक यात्री ट्रेन के इंजन और डिब्बे को पटरी से उतार दिया है। इस घटना के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया कि जिले के भांसी और बचेली रेलवे स्टेशन के मध्य नक्सलियों ने यात्री ट्रेन के इंजन और एक बोगी को गिरा दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि इस घटना में कितने यात्रियों को चोट पहुंची है।

पल्लव ने बताया कि विशाखापट्टनम से किरंदुल के बीच चलने वाली यह यात्री ट्रेन जब रात करीब 10 बजे भांसी और बचेली रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची तब पटरी से उतर गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने रेल की पटरी को नुकसान पहुंचाया है इसलिए यह हादसा हुआ है।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि रेलगाड़ी में 40 यात्री सवार थे। इनमें से कितने यात्रियों को चोट पहुंची है अभी तक जानकारी नहीं मिली है।

पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि इस दौरान नक्सलियों ने यात्रियों को 26 अप्रैल को भारत बंद करने का पर्चा भी थमाया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सली यात्री रेलगाड़ियों को निशाना नहीं बनाते हैं। यह पहली बार है कि किसी यात्री ट्रेन को नुकसान पहुंचाया गया है। यह उनकी हताशा को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो