लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : तीन लाख रुपये के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: August 16, 2021 01:23 IST

Open in App

बीजापुर (छत्तीसगढ़), 15 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तीन लाख रुपये के इनामी माओवादी ने रविवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यप के मुताबिक मंगल कुंजम उर्फ ऊधम सिंह (35) ने माओवादियों की "खोखली" विचारधारा तथा गैरकानूनी संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अत्याचारों से निराश होने का हवाला देते हुए पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, कुंजम माओवादियों के भामरगढ़ प्लाटून नंबर सात का सेक्शन कमांडर था और बीजापुर-गढ़चिरौली सीमा पर सक्रिय था।

वह 2007 के गढ़चिरौली में हुए हमले सहित कई नक्सली घटनाओं में शामिल था, जिसमें 15 सी-60 कमांडो मारे गए थे। इसके अलावा 2009 में घात लगाकर किए गए हमले, जिसमें अबुझमाड़ सीमा के पास 17 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी, उसमें मंगल की अहम भूमिका थी।

कश्यप ने कहा कि माओवादी के आत्मसमर्पण के बाद, उसे 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी गई और छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों के अनुसार उसका पुनर्वास किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया