लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले का उचित समय पर यथोचित जवाब दिया जाएगा: शाह

By भाषा | Updated: April 4, 2021 17:08 IST

Open in App

गुवाहाटी, चार अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले का उचित समय पर यथोचित जवाब दिया जाएगा।

शाह ने यह भी कहा कि मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ में तलाशी अभियान जारी है।

शाह ने कहा, ‘‘जहां तक ​​संख्या का सवाल है, तो दोनों ओर नुकसान हुआ है और हताहत होने वालों की सटीक संख्या तुरंत पता नहीं लग सकती है।’’

गृह मंत्री स्थिति का जायजा लेने के लिए असम में चुनाव प्रचार के लिए अपना दौरा बीच में रोककर हवाई मार्ग से वापस दिल्ली लौट रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवायी है, हम इस रक्तपात को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उचित समय पर यथोचित जवाब दिया जाएगा।’’

पुलिस ने कहा है कि मुठभेड़ के बाद लापता हुए 18 जवानों में से 17 के पार्थिव शरीर रविवार को मिले, जिससे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की संख्या बढ़कर 22 हो गई।

शाह ने दिन की अपनी पहली रैली सरभोग में संबोधित की। हालांकि, वह एनईडीए के संयोजक हिमंत बिस्व सरमा के लिए प्रचार करने के वास्ते जलकुबरी निर्वाचन क्षेत्र के सुआलकुची पहुंचे, लेकिन नक्सली हमले के बारे में जानकारी होने पर वह भाषण दिये बिना ही गुवाहाटी जाने के लिए एक हेलिकॉप्टर में सवार हो गए ताकि वह वहां से वापस दिल्ली लौट सकें।

गृह मंत्री ने कहा कि वह लोगों से मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को वोट देने की अपील कर रहे हैं ताकि उनकी जीत बड़े अंतर से सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि यह वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को असम और पूर्वोत्तर के लिए उनके काम लिए मजबूत करेगा।

शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और सरमा दोनों राज्य को विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं और ‘‘हम चाहते हैं कि यह जारी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा