लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : मुखबीर होने के शक में सरपंच के पति की हत्या

By भाषा | Updated: January 14, 2021 15:12 IST

Open in App

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़), 14 जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने एक सरपंच के पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परदौनी गांव में नक्सलियों ने बुधवार रात गांव की सरपंच सोनारो सलामे के पति मैनूराम सलामे (47) की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया, ‘‘सरपंच के घर पर बुधवार रात को करीब 15 हथियारबंद नक्सली पहुंचे। उन्होंने सरपंच के पति मैनूराम को घर से बाहर निकाला और उसकी पिटाई शुरू कर दी। मैनूराम की पत्नी और बच्चों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की।’’

पुलिस अधिकारियों ने बताया, ‘‘मैनूराम की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने सरपंच के घर पर रखे ट्रैक्टर में आग लगाने की भी कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को बरामद किया।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक पर्चा भी बरामद किया है, जिसमें नक्सलियों ने मैनूराम पर पुलिस का मुखबीर होने का आरोप लगाया है और पिछले वर्ष मई महीने में परदौनी गांव में मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है।

मुठभेड़ के दौरान मदनवाड़ा के तत्कालीन थाना प्रभारी श्यामकिशोर शर्मा शहीद हुए थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा नक्सलियों की तलाश जारी है।

कुछ दिन पहले मानपुर के तातापानी इलाके में नक्सलियों ने एक युवक महेश कचलाम की भी मुखबिरी के शक में हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल