लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: परिवार की हत्या, चार बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी राज्य सरकार

By भाषा | Updated: December 25, 2020 19:51 IST

Open in App

रायपुर, 25 दिसम्बर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या की घटना के बाद राज्य सरकार ने परिवार के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दुर्ग जिले के खुड़मुड़ा गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की 21 दिसंबर को हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शोक संतप्त परिवार से मिलने शुक्रवार को यहां से करीब 10 किमी दूर स्थित उनके गांव गए और और उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कहा, ‘‘ मृतक बालाराम सोनकर के परिवार के चार बच्चों की पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इन बच्चों के लिए एक-एक लाख रुपए की राशि बैंक में सावधि जमा (एफडी) की जाएगी। बच्चों के लालन पालन के लिए एक लाख रूपए परिजनों को दिए जाएंगे।’’

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री को परिजनों ने वारदात के संबंध में विस्तार से घटना की जानकारी दी। वहीं, मुख्यमंत्री ने इस मामले में अब तक हुई जांच की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा तथा दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने उन्हें मामले की जांच की प्रगति की जानकारी दी।

गौरतलब है कि खुड़मुड़ा गांव में पुलिस ने रोहित सोनकर (32 वर्ष), उसकी पत्नी कीर्ति सोनकर (28 वर्ष), रोहित के पिता बाला राम सोनकर (60) और मां दुलारी बाई सोनकर (55) का शव बरामद किया था। वहीं, हादसे में घायल रोहित के 12 वर्षीय बेटे दुर्गेश सोनकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसे की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तीन अन्य बच्चें (जिनकी उम्र चार से सात वर्ष के बीच है) घर में ही थे।

पुलिस ने कीर्ति का शव घर से तथा उसके पति रोहित, ससुर बाला राम तथा सास दुलाई बाई का शव घर के पास पानी की एक टंकी से बरामद किया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सब्जी की खेती और व्यवसाय करने वाले रोहित और उसके परिवार की हत्या के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी का स्केच भी तैयार करवाया है और उसकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के बारे में किसी भी तरह की सूचना देने वाले को 10 हजार रूपए नगद इनाम देने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे