लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों के लिए 60 फीसदी से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:55 IST

Open in App

रायपुर, 20 दिसंबर छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान में 60 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि राज्य के चार नगर निगमों, पांच नगर पालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों के 370 वार्डों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इन दौरान 60 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सिंह ने बताया कि यह अंतिम आंकड़े नहीं हैं, सभी जगहों से जानकारी ली जा रही है, जिसके बाद मतों के प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य के 13 नगरीय निकायों के 15 वार्डों में उपचुनाव भी हुए जिसमें 64.85 प्रतिशत मतदान हुआ। सिंह ने बताया कि किसी भी मतदान केंद्र से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

नगरीय निकायों के लिए सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। मतदान की समाप्ति के बाद मतदान दलों ने अपने-अपने क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को जमा करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि आज हुए मतदान के बाद नगरीय निकायों के 1,393 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि नगरीय निकायों के आम और उपचुनाव दोनों के लिए 8,04,187 व्यक्ति वोट करने के लिए पात्र थे जिनमें 4,00,219 पुरुष, 4,03,918 महिलाएं तथा तृतीय लिंग के 50 मतदाता हैं। मतदान के लिए कुल 1,035 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

सिंह ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए लगभग चार हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। वहीं लगभग 12 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव कार्य के लिए तैनात किया गया। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को भी तैनात किया गया था।

सिंह ने बताया कि सोमवार को राज्य के बिरगांव (रायपुर जिला), भिलाई (दुर्ग), रिसाली (दुर्ग) और भिलाई-चारौदा (दुर्ग) नगर निगम, खैरागढ़ (राजनांदगांव), बैकुंठपुर (कोरिया), शिवपुरचर्चा (कोरिया), सारंगढ़ (रायगढ़) और जामुल (दुर्ग) नगरपालिका परिषद तथा भैरमगढ़ (बीजापुर), भोपालपट्टनम (बीजापुर), नरहरपुर (कांकेर), मारो (बेमेतरा), प्रेम नगर (सूरजपुर) और कोंटा (सुकमा) नगर पंचायत के लिए मतदान हुआ।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के लिए सत्ताधारी दल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय और बागी उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज जिन नगरीय निकायों के लिए मतदान संपन्न हुआ है उनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग के तीन नगर निगम और एक नगरपालिका परिषद भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू