लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में बच्चों में कुपोषण में 40 प्रतिशत से अधिक की कमी

By भाषा | Updated: September 12, 2021 17:41 IST

Open in App

रायपुर,12 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके के आदिवासी बहुल कोंडागांव जिले में पिछले दो वर्षों में कुपोषित बच्चों की संख्या में 40 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पिछले वर्ष ‘ननगत पिला’ नाम से एक अभियान की भी शुरुआत की गई थी,जिससे न सिर्फ कुपोषण को रोकने में मदद मिली बल्कि इससे जिले में महिलाओं और उनके स्व सहायता समूहों को रोजगार के नए साधन मिलने में भी मदद मिली है।

‘ननगत पिला’स्थानीय भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है ‘स्वस्थ बच्चा’।

राज्य की राजधानी रायपुर से 200 किलोमीटर से भी दूर स्थित कोंडागांव, अक्सर नक्सली हिंसा के कारण खबरों में रहा है। यह गांव अब इस बात का उदाहरण है कि कैसे क्रमबद्ध प्रयासों से न सिर्फ कुपोषण से लड़ने में मदद मिल सकती है बल्कि आजीविका के साधन भी तलाशे जा सकते हैं।

कोंडगांव के जिलाधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘जिले में कुपोषण रोधी अभियान के तहत किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप कुपोषित बच्चों की संख्या जो वर्ष 2019 में 19,572 थी वह इस वर्ष जुलाई में घटकर 11,440 रह गई।’’

उन्होंने कहा कि मामलों के 41.54 प्रतिशत कम होने का श्रेय विभिन्न विभागों, विशेष रूप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जाता है।

जिला प्रशासन ने राज्य से कुपोषण समाप्त करने के उद्देश्य से अक्टूबर 2019 में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान’ की शुरुआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग