लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के मंत्री ने अपने क्षेत्र की सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से की, बीजेपी ने जताई नाराजगी

By भाषा | Updated: November 12, 2019 20:58 IST

मंत्री के बयान के बाद मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने इस पर नाराजगी जताई है। लखमा आज यहां जिले के कुरूद विकासखंड में आयोजित आबादी पट्टा वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र कोंटा और कुरूद के सड़कों की तुलना की।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के मंत्री कवासी लखमा ने अपने विधानसभा क्षेत्र कोंटा की सड़कों की तुलना अभिनेत्री और भाजपा सांसद ‘‘हेमा मालिनी के गालों से ही है।’’ लखमा ने कहा कि वह ‘‘नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आते हैं। वहां की सड़के हेमा मालिनी के गालों की तरह हैं। यहां (कुरूद) की सड़कों में भ्रष्टाचार के कारण गड्डा ही गड्डा दिखता है।’’

छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के मंत्री कवासी लखमा ने अपने विधानसभा क्षेत्र कोंटा की सड़कों की तुलना अभिनेत्री और भाजपा सांसद ‘‘हेमा मालिनी के गालों से ही है।’’

मंत्री के बयान के बाद मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने इस पर नाराजगी जताई है। लखमा आज यहां जिले के कुरूद विकासखंड में आयोजित आबादी पट्टा वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र कोंटा और कुरूद के सड़कों की तुलना की।

लखमा ने कहा कि वह ‘‘नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आते हैं। वहां की सड़के हेमा मालिनी के गालों की तरह हैं। यहां (कुरूद) की सड़कों में भ्रष्टाचार के कारण गड्डा ही गड्डा दिखता है।’’

लखमा नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। कुरूद क्षेत्र राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती शासनकाल के दौरान वरिष्ठ मंत्री रहे अजय चंद्राकर का विधानसभा क्षेत्र है।

चंद्राकर वर्तमान में भी इस क्षेत्र से विधायक हैं। घमतरी के भाजपा जिलाध्यक्ष रामू रोहरा ने कहा है कि मंत्री का इस तरह का बयान अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा, ‘‘किसी महिला सांसद के लिए इस तरह की टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है। इन तरह की बयानबाजी के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।’’ 

टॅग्स :छत्तीसगढ़हेमा मालिनीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया