लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: जंगली हाथी ने व्यक्ति को कुचल कर मार डाला

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:26 IST

Open in App

कोरबा, 19 सितंबर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार को एक जंगली हाथी ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। वन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक सितंबर में अब तक 11 लोगों की इस तरह से हाथियों के हमले में मौत हो चुकी है।

अधिकारी के मुताबिक यह घटना प्रतापपुर वन क्षेत्र के बड़मा गांव में तड़के करीब दो बजे हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव में लोकनृत्य का एक कार्यक्रम चल रहा था और उसे देखने के बाद पीड़ित व्यक्ति वीरसाईं पैकरा अपने गांव की एक बालिका को उसके घर छोड़ने जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।

वन विभाग के अधिकारी ने कहा, “वे दोनों एक जंगली हाथी के आमने-सामने आ गए, जिसके बाद बालिका वहां से बच निकलने में सफल रही, जबकि हाथी ने वीरसाईं को पकड़ लिया और उसे कुचल कर मार डाला।”

अधिकारियों ने कहा कि मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की गई, जबकि शेष मुआवजा आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने पर वितरित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में इस महीने अब तक हाथियों के हमले में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2018 से 2020 के बीच छत्तीसगढ़ में हाथियों के हमले में 204 लोग मारे गए जबकि इसी अवधि में राज्य में 45 हाथियों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह