लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : छह वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी युवक को 20 वर्ष कारावास की सजा

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:19 IST

Open in App

रायपुर, छह अगस्त छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की अदालत ने छह वर्ष की बच्ची से बलात्कार करने के दोषी पाए गए युवक को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

रायपुर जिले की विशेष लोक अभियोजक मोरिशा नायडू ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शुभ्रा पचौरी की अदालत ने छह साल की बच्ची से बलात्कार के मामले में नंद कुमार यादव (20 वर्ष) को 20 वर्ष सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

नायडू ने बताया कि धरसींवा थाना क्षेत्र निवासी यादव पर आरोप था कि 30 मई वर्ष 2019 को उसने बालिका के साथ बलात्कार किया तथा बालिका को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि बालिका ने जब दो जून को अपने परिजनों को दर्द की शिकायत की और घटना के बारे में बताया तब परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की।

अधिवक्ता ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर धरसींवा थाने की पुलिस ने यादव को भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो ऐक्ट)की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश किया गया। जहां दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने यादव को दोषी करार देते हुए कारावास की सजा सुनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह