लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढः दुर्ग जिले में लॉकडाउन शुरू

By भाषा | Updated: April 6, 2021 22:12 IST

Open in App

दुर्ग, छह अप्रैल छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है जो 14 अप्रैल तक चलेगा।

दुर्ग जिले के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले में लॉकडाउन का असर सुबह से ही दिखना शुरू हो गया। शहर के सारे महत्वपूर्ण बाजार बंद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के सभी महत्वपूर्ण चौराहों पर पुलिस की टीम निगरानी करती रही। पुलिस और नगर निगम के सचल दलों ने भी शहर में गश्त लगाई। केवल मेडिकल इमरजेंसी, जांच और टीकाकरण के लिए लोग घरों से बाहर निकले। जिले में दवा दुकानों और चश्मा दुकानों समेत आवश्यक सामान वाली दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने चार दिनों पहले लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया था जिससे लोग आवश्यक सामानों की खरीदारी कर सकें।

उन्होंने बताया कि कलेक्टर ने अधिकारियों को जरूरतमंदों को किसी तरह से दिक्कत ना हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिले की सभी सीमाएं सील रहेगी तथा केवल ई पास के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग जिले में सोमवार तक 44,053 मामले सामने। जिले में 803 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जिले में 12,589 लोगों को इलाज किया जा रहा है।

इस बीच केंद्र सरकार ने राज्य के 11 जिलों में उच्च स्तरीय मल्टी डिसिप्लिनरी पब्लिक हेल्थ टीमों को तैनात करने का फैसला किया है। ये टीमें संक्रमण के कारण होने वाली मौतों के संबंध में जानकारियां लेंगी।

राज्य के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह टीमें कोरोना वायरस संक्रमण की निगरानी, नियंत्रण और इससे जुड़े उपायों को लेकर राज्य के स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय अधिकारियों की सहायता करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए