लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग जिले में लॉकडाउन

By भाषा | Updated: April 2, 2021 14:26 IST

Open in App

दुर्ग (छत्तीसगढ़), दो अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला प्रशासन ने जिले में छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन करने का फैसला किया है।

दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक पूरे जिले में लॉकडाउन का निर्णय लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा है कि जिले में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद यह जरूरी है कि लॉकडाउन के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जाए। इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरुरी है।

भुरे ने लोगों से अपील की है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिले में लॉकडाउन और जन सहयोग से कोरोना वायरस की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी। इस बार भी धैर्य की जरूरत है जिससे कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।

कलेक्टर ने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाने का आग्रह किया है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि कोरोना के लक्षण उभरते ही जांच कराएं। साथ ही संक्रमण की पुष्टि होने पर चिकित्सक की सलाह के अनुसार कदम उठाएं।

दुर्ग जिले में बृहस्पतिवार तक 40,068 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। 9,883 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 754 लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में पिछले दो सप्ताह के दौरान 10,295 नए मामले सामने आए हैं।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कलेक्टर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन का फैसला कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों