लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: तेंदुआ,हिरण की खाल बेचने की कोशिश कर रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 12, 2020 19:30 IST

Open in App

महासमुंद, 12 दिसंबर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने तेंदुआ और हिरण का शिकार करने और खाल बेचने की कोशिश के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

महासमुंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरनाईदादर गांव से तीन आरोपियों शेख शाहब्बुद्दीन (27), बलिराम बरिहा (52)और जोहन बरिहा (50) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बलौदाबाजार जिले के निवासी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बोरे जब्त किए, जिनमें से एक में तेंदुए की खाल तथा एक में हिरण की खाल बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ ग्रामीण जंगली जानवरों का शिकार कर खाल बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस दल को रवाना किया गया तथा बरनाईदादर गांव के करीब घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जानवरों की मौत स्वाभाविक हुई है, जिसके बाद उन्होंने खाल निकाली है। हालांकि, बाद में कड़ाई से पूछताछ की गई तब उन्होंने दोनों जानवरों का शिकार करने की बात स्वीकार की।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपियों ने तेंदुए को तीन माह पहले बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में तीर-कमान से मारा था। बाद में उसकी खाल निकाली गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की खाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपये तथा हिरण की खाल की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos