लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र समाप्त

By भाषा | Updated: March 10, 2021 00:56 IST

Open in App

रायपुर, नौ मार्च छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र अपने तय समय से पहले ही समाप्त हो गया।

विधानसभा में मंगलवार को कार्य पूर्ण होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने बजट सत्र समाप्ति की घोषणा की।

विधानसभा का बजट सत्र इस महीने की 26 तारीख तक तय था लेकिन 12 बैठकों के बाद आज इसे समाप्त कर दिया गया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ बजट सत्र 2021 का निर्धारित अवधि के पूर्व आज समापन हो रहा है। मेरा सभी माननीय सदस्यों से यह विनम्र आग्रह है कि इस सत्र में सदन में चर्चा के दौरान आरोप-प्रत्यारोप, गतिरोध और आक्रोश के गुजरे पलों को भूल कर सदन को इन परिस्थितियों से बचाने का प्रयास करें और इस बात का विशेष रूप से विचार करें कि हमें प्रदेश की जनता ने अपना प्रतिनिधि बना कर यहां बैठाया है। उनका हित और उनका कल्याण ही हमारा प्रथम और अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।’’

महंत ने कहा कि आज प्रदेश और देश कोविड के गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है तथा सदन के सदस्य टीएस सिंहदेव, जयसिंह अग्रवाल, अरूण वोरा और देवव्रत सिंह मौजूदा सत्र अवधि में ही संक्रमित हुए हैं ऐसे में ईश्वर से कामना है कि वे जल्द स्वस्थ्य हों।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में आहूत होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग