लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः भाजपा के दिवंगत नेता दिलीप​ सिंह ​जूदेव के पुत्र युद्धवीर सिंह का निधन, बीजेपी को बड़ा झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2021 13:54 IST

जशपुर राजघराने में जूदेव परिवार के सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने बताया कि युद्धवीर सिंह जूदेव का सोमवार तड़के बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देयुद्धवीर सिंह के परिवार में उनकी मां माधवी सिंह जूदेव, पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव और छह वर्षीय बेटी है। रणविजय सिंह जूदेव ने बताया कि युद्धवीर सिंह की पार्थिव देह मंगलवार को जशपुर लाई जाएगी और यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।युद्धवीर सिंह जशपुर राजपरिवार के कुमार दिलीप सिंह जूदेव के तीन पुत्रों में सबसे छोटे थे।

जशपुरः छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत दिलीप​ सिंह ​जूदेव के पुत्र एवं पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन हो गया है। वह 39 वर्ष के थे।

 

राज्य के जशपुर राजघराने में जूदेव परिवार के सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने बताया कि युद्धवीर सिंह जूदेव का सोमवार तड़के बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने बताया कि युद्धवीर लीवर संबंधी​ रोग से जूझ रहे थे। कुछ​ दिन पहले उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था जहां से उन्हें बेंगलुरु भेजा गया।

बेंगलुरु के अस्पताल में आज तड़के उनका निधन हो गया। युद्धवीर सिंह के परिवार में उनकी मां माधवी सिंह जूदेव, पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव और छह वर्षीय बेटी है। रणविजय सिंह जूदेव ने बताया कि युद्धवीर सिंह की पार्थिव देह मंगलवार को जशपुर लाई जाएगी और यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

युद्धवीर सिंह जशपुर राजपरिवार के कुमार दिलीप सिंह जूदेव के तीन पुत्रों में सबसे छोटे थे। वर्ष 2013 में दिलीप सिंह जूदेव का निधन हुआ था। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए ​दिलीप सिंह जूदेव का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। राज्य के आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में दिलीप सिंह जूदेव ने धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों का घर वापसी अभियान चलाया था।

दिलीप सिंह जूदेव की मृत्यु के बाद युद्धवीर सिंह ने उस अभियान को आगे बढ़ाया था। युद्धवीर सिंह जूदेव वर्ष 2008 में पहली बार चंद्रपुर विधानसभा सीट से छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुने गए और उन्होंने लगातार दो बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट से उनकी पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव को चुनाव मैदान में उतारा था।

संयोगिता सिंह चुनाव हार गई ​थीं। युद्धवीर सिंह अपने पिता दिलीप सिंह जूदेव की तरह बेबाकी के लिए जाने जाते थे। वह कई मौके पर अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर टिप्पणी करने से भी नहीं चूकते थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर दुख जताया है।

बघेल ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सांसद डी पुरंदेश्वरी तथा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जूदेव के निधन पर दुख जताते हुए इसे पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया