लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: श्मशान घाट के पास से बारूदी सुरंग बरामद

By भाषा | Updated: November 25, 2021 23:46 IST

Open in App

रायपुर, 25 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दल ने दो किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग बरामद की है।

कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरकानार गांव के श्मशान घाट के करीब बीएसएफ के दल ने स्टील के टिफिन में बंद बारूदी सुरंग बरामद की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बम लगाए जाने की सूचना पर बीएसएफ के दल को रवाना किया गया था। बाद में दल ने मरकानार गांव के श्मशान घाट के करीब बारूदी सुरंग और 90 मीटर तार बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रास्ते में बम लगाया था, हालांकि किसी अप्रिय घटना के पहले ही उसे बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने गांव के ​बाहर बम को लगाया था, इससे स्थानीय ग्रामीणों को भी नुकसान पहुंच सकता था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने बम को निष्क्रिय कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos