लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः बस्तर में 1700 किसानों को लौटायी जाएंगी टाटा की परियोजना के लिये ली गयी जमीन

By भाषा | Updated: December 25, 2018 04:57 IST

टाटा स्टील की परियोजना के लिये 1,700 हेक्टेयर से अधिक जमीन अधिग्रहित की गयी थी। हालांकि परियोजना बंद पड़ी हुई है।

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर में टाटा स्टील की परियोजना के लिये अधिग्रहित की गयी जमीन 1,700 से अधिक जनजातीय किसानों को वापस की जाएंगी। यह परियोजना पहले ही छोड़ दी गयी है। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। टाटा स्टील की परियोजना के लिये 1,700 हेक्टेयर से अधिक जमीन अधिग्रहित की गयी थी। हालांकि परियोजना बंद पड़ी हुई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां कहा, ‘‘मंत्रिमंडल की एक बैठक जल्दी ही बुलायी जाएगी जिसमें आधिकारिक तौर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव से पहले पिछले महीने वादा किया था कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में वापस आयी तो परियोजना के लिये ली गयी जमीनें किसानों को वापस कर दी जाएंगी।

अधिकारी ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के 10 गांवों के 1,707 आदिवासी किसानों की कुल 1,764.61 हेटेयर जमीनें इस्पात परियोजना के लिये अधिग्रहित की गयी थीं। यह परियोजना लोहनदिगुडा क्षेत्र में बनायी जानी थी।

हालांकि बताया जा रहा है कि कंपनी ने स्थानीय लोगों के विरोध तथा कानून एवं व्यवस्था की समस्या का हवाला देते हुए 2016 में परियोजना को छोड़ने का निर्णय लिया था। अधिग्रहित जमीन अभी किसानों को वापस नहीं की गयी थी। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह निर्णय काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे लोगों का सरकार में भरोसा पुन: स्थापित करने में मदद मिलेगी जो कि राज्य में नक्सल मुद्दों को दूर करने के लिये आवश्यक है।’’

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी