लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सात जिलों में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 19:46 IST

Open in App

रायपुर, दो जनवरी कोविड-19 टीकाकरण के पहले की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को छत्तीसगढ़ के सात जिलों में टीकाकरण पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया जिसके दौरान 575 लोग इस अभ्यास टीकाकरण में शामिल हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की छत्तीसगढ़ मिशन निदेशक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर, राजनंदगांव, दुर्ग, बस्तर और गौरेला-पेंड्रा-मड़वाही (जीपीएम) जिलों में तीन-तीन केंद्रों पर सुबह 10 बजे पूर्वाभ्यास शुरू हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर हुए अभ्यास में 25 लोगों ने भाग लिया ।

कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के लिए राज्य की नोडल अधिकारी ने कहा,‘‘चयनित लोगों को सामाजिक दूरी प्रोटोकॉल के मद्देनजर संबंधित केंद्रों पर समायोजित करने की क्षमता के अनुसार बुलाया गया था। इसके बाद उन्हें एक अलग कमरे में पंजीकृत किया गया और डमी टीका दिया गया।’’

राज्य सरकार के अनुसार एक जनवरी तक छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 2,80,507 पहुंच गई थी। उनमें से 2,65,788 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,375 की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए