लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Ki Taja Khabar: सुकमा में सुरक्षाबलों ने इनामी नक्सली पोड़ियम कामा उर्फ नागेश को मुठभेड़ में किया ढेर, पांच लाख रुपये था इनाम

By भाषा | Updated: April 18, 2020 14:36 IST

मृत नक्सली की पहचान पोड़ियम कामा उर्फ नागेश के रूप में हुई है जो नक्सली संगठन ‘आन्ध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी’ में ‘एरिया कमेटी सदस्य’ (एसीएम) के पद पर सक्रिय था।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है। चिंतलनार और मुंडवाल गांव के जंगलों में ओडिशा के कुछ माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी।

सुकमा:छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच लाख रूपए के इनामी नक्सली को मार गिराया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शनिवार को यहां बताया कि सुकमा जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच लाख रूपए के इनामी नक्सली पोड़ियम कामा उर्फ नागेश को मार गिराया।

सुंदरराज ने बताया कि पुसपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंतलनार और मुंडवाल गांव के जंगलों में ओडिशा के कुछ माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। सूचना के बाद शुक्रवार को पुसपाल थाना से सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल जब चिंतलनार, मुंडवाल के जंगल में थे, तभी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए।

सुंदरराज ने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से एक नक्सली का शव, एक .315 बोर बंदूक तथा पिट्ठू जिसमें से एक टिफिन बम, दो हेण्ड ग्रेनेड, तीन डेटोनेटर, तार, नक्सल पर्चा, नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है।

उन्होंने बताया कि मृत नक्सली की पहचान पोड़ियम कामा उर्फ नागेश के रूप में हुई है जो नक्सली संगठन ‘आन्ध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी’ में ‘एरिया कमेटी सदस्य’ (एसीएम) के पद पर सक्रिय था।

अधिकारी ने बताया कि मृत नक्सली सुकमा जिला के भेजी थाना क्षेत्र के भंडारपदर गांव का निवासी था तथा विगत छह वर्षों से आंध्र प्रदेश-ओडिशा की सीमा के कालीमेला क्षेत्र में सक्रिय था। मारे गए नक्सली पर छत्तीसगढ़ शासन ने पांच लाख रुपए इनाम की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सलनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों