लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : दुर्घटना के बाद लकवाग्रस्त हुए व्यक्ति को मुआवजा देने न्यायाधीश अदालत कक्ष से बाहर आए

By भाषा | Updated: September 12, 2021 21:40 IST

Open in App

कोरबा, 12 सितंबर छत्तीसगढ़ में कोरबा की जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश 42 वर्षीय एक व्यक्ति को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने के लिए स्वयं अदालत कक्ष से बाहर आए। वर्ष 2018 में हुई एक सड़क दुर्घटना में यह व्यक्ति घायल होने के बाद लकवाग्रस्त हो गया था।

पीड़ित द्वारिका प्रसाद कंवर स्वास्थ्य कारणों से अदालत कक्ष में नहीं जा पा रहे थे।

सरकार के जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी वर्मा कंवर के दुघर्टना में घायल होने और मुआवजे के मामले की शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन सुनवाई कर रहे थे। वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के भी अध्यक्ष हैं।

उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान जब न्यायाधीश को पता चला कि स्वास्थ्य कारणों से पीड़ित अदालत कक्ष में नहीं आ पा रहा है तो वह अदालत कक्ष से बाहर निकले और अदालत परिसर की पार्किंग में गए ,जहां पीड़ित वाहन में इंतजार कर रहा था।

अधिकारी के मुताबिक कंवर के वकील पीएस राजपूत और बीमा कंपनी के वकील रामनारायण राठौड़ भी न्यायधीश के साथ पार्किंग में गए और वहीं पर न्यायाशीश ने फैसला सुनाया।

न्यायाधीश ने बीमा कंपनी को आदेश दिया कि वह पीड़ित को 20 लाख रुपये का मुआवजा दे।

गौरतलब है कि दिसंबर 2018 में जिले के रायगढ़ कस्बे के नजदीक मणिकपुर इलाके में पीड़ित की कार ट्रेलर से टकरा गई थी जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी सहित शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आई थी और इस कारण वह लकवाग्रस्त हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित