लाइव न्यूज़ :

लापरवाही: स्कूल में सांप के काटने से दो छात्राओं की मौत, 2 शिक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: July 27, 2019 04:05 IST

बगीचा के शिक्षा अधिकारी एम आर यादव ने बताया कि सुबह जब तीसरी कक्षा की दोनों छात्रा स्कूल में थीं तब उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया।

Open in App
ठळक मुद्देजिला प्रशासन द्वारा शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक प्राथमिक स्कूल में सांप के काटने से दो छात्राओं की शुक्रवार को मौत हो गई। घटना के बाद दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जशपुर जिले के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले में बगीचा तहसील के टटकेला गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में दो छात्राओं पायल (10 वर्ष) और पार्वती (10 वर्ष) को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई है।

बगीचा के शिक्षा अधिकारी एम आर यादव ने बताया कि सुबह जब तीसरी कक्षा की दोनों छात्रा स्कूल में थीं तब उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया। जब इसकी जानकारी शिक्षकों को मिली तब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। यादव ने बताया कि बगीचा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के दौरान पायल की मौत हो गई। वहीं अन्य छात्रा पार्वती को उपचार के लिए अम्बिकापुर भेजा गया। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि टटकेला गांव के प्राथमिक स्कूल में सांप के काटने से दो छात्राओं की मौत के मामले में वहां के शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। स्कूल में पदस्थ प्रधान अध्यापक हटकेश्वर यादव बगैर सूचना के अनुपस्थित थे जबकि शिक्षिका अनुपमा तिर्की ने सर्पदंश की घटना की सूचना के बाद भी छात्राओं को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र नहीं भेजा।

यादव ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दोनों शिक्षकों को निलंबित करने की अनुशंसा की गई थी। बाद में जिला प्रशासन द्वारा शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए गए हैं। उधर, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे