लाइव न्यूज़ :

धनशोधन मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को मिली अग्रिम जमानत

By भाषा | Updated: August 14, 2020 22:16 IST

आयुष भाटिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2015 में नागरिक आपूर्ति निगम (नान) में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया था। इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने धनशोधन मामले में राज्य में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है।उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति अरविन्द सिंह चंदेल की एकल पीठ ने 14 जुलाई को मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने धनशोधन मामले में राज्य में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। अधिवक्ता आयुष भाटिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज धनशोधन मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है।आयुष भाटिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2015 में नागरिक आपूर्ति निगम (नान) में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया था। इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।भाटिया ने बताया कि बाद में भारतीय जनता पार्टी की तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में पूरक चालान पेश किया गया था जिसमें दोनों अधिकारियों का नाम भी शामिल किया गया था। वहीं जनवरी वर्ष 2019 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दोनों अधिकारियों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए अधिकारियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।अधिवक्ता ने बताया कि उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति अरविन्द सिंह चंदेल की एकल पीठ ने 14 जुलाई को मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। न्यायालय ने शुक्रवार को अधिकारी आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली।

टॅग्स :कोर्टछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे