लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: क्रिसमस और नए वर्ष के लिए दिशानिर्देश जारी

By भाषा | Updated: December 24, 2020 23:31 IST

Open in App

रायपुर, 24 दिसंबर छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने क्रिसमस और नए वर्ष के दौरान कार्यक्रमों का आयोजन खुले स्थान में नहीं करने का निर्देश जारी किया है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने क्रिसमस और नए वर्ष के स्वागत कार्यक्रम के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किये हैं।

उन्होंने बताया कि दिशानिर्देश में कहा गया है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस तथा 31 दिसंबर को नववर्ष स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन खुले और सार्वजनिक स्थान में न किया जाए।

निर्देश के अनुसार कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार के जुलूस, सभा, रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाए। कार्यक्रम में आयोजन स्थल की क्षमता का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 200 व्यक्ति ही सम्मिलित हों। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश द्वार और निकासी द्वार पृथक-पृथक हों, यह सुनिश्चित किया जाए।

दिशानिर्देशों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 12.30 बजे तक समाप्त किया जाए। छोटे बच्चों और अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्तियों को आयोजन में शामिल न किया जाए। वहीं रात्रि 11.55 से 12.30 बजे तक हरित पटाखों का उपयोग किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो