लाइव न्यूज़ :

चाय और कॉफी की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार गठित करेगी बोर्ड

By भाषा | Updated: October 17, 2021 15:38 IST

Open in App

रायपुर, 17 अक्टूबर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में चाय और कॉफी की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए एक बोर्ड गठित करने का निर्णय लिया है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य के कृषि मंत्री की अध्यक्षता में ‘छत्तीसगढ़ चाय कॉफी बोर्ड’ का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बोर्ड के गठन का उद्देश्य राज्य में चाय और कॉफी की खेती को प्रोत्साहित करना और स्थानीय किसानों और प्रसंस्करण गतिविधियों में शामिल लोगों को अधिक लाभ प्रदान करना है।’’

उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में कम से कम 10,000 एकड़ में चाय-कॉफी की खेती का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा और किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना और कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में खास तौर पर जशपुर में चाय और दक्षिणी हिस्से खास तौर पर बस्तर जिले में कॉफी की खेती और प्रसंस्करण की व्यापक संभावनाएं हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति में बागवानी और उद्योग विभाग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

बयान में बताया गया कि राज्य के उद्योग मंत्री बोर्ड के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री सचिवालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन के आयुक्त और छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के प्रबंध निदेशक और कृषि/बागवानी और वन विभाग के एक-एक अधिकारी इसके सदस्य होंगे। इसके अलावा बोर्ड में दो विशेष सदस्य भी होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं