लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : तेल कारखाने में विस्फोट से चार श्रमिक घायल

By भाषा | Updated: August 1, 2021 13:34 IST

Open in App

महासमुंद (छत्तीसगढ़), एक अगस्त छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक निजी तेल कारखाने में विस्फोट होने से चार श्रमिक झुलस गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

महासमुंद के अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) भागवत प्रसाद जायसवाल ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर ब्रिकोनी औद्योगिक क्षेत्र की श्रीधाम इकाई में हुई। उन्होंने कहा कि इस कारखाने के एक हिस्से में बेकार टायरों से भट्टी का तेल निकालने का काम होता है। उन्होंने कहा कि कारखाने के इसी हिस्से में मामूली विस्फोट हुआ, जिसके बाद पास में काम कर रहे चार कर्मचारी चैंबर से निकली गर्म गैस के संपर्क में आकर झुलस गए।

एसडीएम ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया कारखाने में सुरक्षा के कोई उपाय नहीं पाए गए और घटना की आगे की जांच जारी है।’’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल श्रमिकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि घायल श्रमिकों की पहचान लोकेश्वर राय (35), किशोर राय (35), शैलेश राय (26) और गुड्डू राय (25) के तौर पर हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आरंभिक निष्कर्ष के आधार पर कारखाने के मालिक अरविंद महाजन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 287 (मशीनरी के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 338 (दूसरों के जीवन को खतरे में डालने वाला कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह