लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: भालू के हमले में दो महिलाओं समेत चार ग्रामीणों की मौत

By भाषा | Updated: December 7, 2020 13:18 IST

Open in App

कोरबा, सात दिसंबर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में मादा भालू के हमले में दो महिलाओं समेत चार ग्रामीणों की मौत हो गई तथा तीन अन्य ग्रामीण घायल हो गए हैं।

कोरिया जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि भालू द्वारा हमले की घटना जिले के देवगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत अंगवाही गांव के जंगल में रविवार शाम को हुई।

अधिकारियों ने बताया कि अंगवाही गांव के ग्रामीण जंगल में हर्रा बीज एकत्र करने गए थे। शाम करीब पांच बजे जब ग्रामीण घर वापस लौट रहे थे तब अचानक मादा भालू ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में चार ग्रामीणों की मौत हो गई तथा तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया। बाद में दल ने घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा।

कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह और जिले के कलेक्टर घटनास्थल पहुंचे थे।

सिंह ने बताया कि हमला करने के बाद मादा भालू मृतकों के करीब ही बैठ गई थी। जिससे बचाव कार्य शुरू करने में देरी हुई। वहीं हमले के दौरान एक ग्रामीण पेड़ पर चढ़ गया था। उसे जेसीबी मशीन की मदद से पेड़ से नीचे उतारा गया।

उन्होंने बताया कि बाद में जब भालू जंगल के भीतर चली गई तब शवों को देर रात करीब एक बजे वहां से निकाला गया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वन विभाग भालू पर नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि मादा भालू अपने बच्चों के साथ है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। शेष राशि 5.75 लाख रुपए सभी अपौचारिकता पूर्ण होने के बाद दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो