लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : सरकारी अस्पताल में चार नवजातों की मौत, अधिकारी ने कहा- कुछ भी ‘असामान्य’ नहीं

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:56 IST

Open in App

रायपुर, 17 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में गत दो दिनों में चार नवजात बच्चों की मौत हो गई है जिसके बाद राज्य सरकार ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है।

हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि इन मौतों में ‘‘कुछ भी असामान्य’’ नहीं है क्योंकि इन नवजातों की मौत जन्म संबंधी जटिलताओं की वजह से हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी रायपुर से करीब 300 किलोमीटर दूर सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध अस्पताल (जीएमसीएच) में ये मौतें हुई हैं।

जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने बताया, ‘‘एक नवजात की मौत 15 अक्टूबर की देर रात हुई जबकि तीन अन्य नवजातों की मौत अगली सुबह हुई। सभी मृत नवजातों की उम्र चार से 28 दिन के बीच थी। इन चारों नवजातों को जन्म के बाद दूसरे अस्पतालों से रेफर किया गया था।’’

उन्होंने बताया कि एक नवजात की मौत बाल चिकित्सा वार्ड में हुई जबकि तीन बच्चों की मौत विशेष नवजात देखरेख इकाई (एसएनसीयू) में हुई।

डॉ. सिंह ने बताया कि इन मौतों में कुछ भी असामान्य नहीं है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दो नवजातों को सांस लेने की समस्या थी जबकि अन्य का वजन कम था।’’

अस्पताल के एक अन्य डॉक्टर ने बताया कि एक मृत नवजात के माता-पिता ने कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा हंगामा किया और बाद में अन्य मृत नवजातों के परिजन भी हंगामे में शामिल हो गए।

नवजातों की मौत की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के शहरी प्रशासन एवं विकास मंत्री शिवकुमार दहरिया अधिकारियों से बैठक के लिए अंबिकापुर रवाना हो गए। वह सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक दिल्ली दौरे पर गए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौट रहे हैं।

जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दहरिया अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं जहां पर उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अस्पताल के अधीक्षक के साथ आपात बैठक बुलाई है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर और बिलासपुर से विशेष स्वास्थ्य टीम अंबिकापुर भेजने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया