लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल हमला, चार जवान शहीद और 2 घायल

By स्वाति सिंह | Updated: October 27, 2018 18:21 IST

जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरडंडा गांव में स्थित सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के शिविर के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल को उड़ा दिया है। इस घटना में सीआरपीएफ के चार जवान शहीद हो गए हैं।

Open in App

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार शाम नक्सलियों से बारुदीसुरंग रोधी वाहन में विस्फोट किया। इस दौरान सीआरपीएफ के चार जवान शहीद हो गए इसके साथ ही दो जवानों के घायल होने की खबर है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरडंडा गांव में स्थित सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के शिविर के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल को उड़ा दिया है। इस घटना में सीआरपीएफ के चार जवान शहीद हो गए हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। छह जवान वाहन में सवार थे। जब वह शिविर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर थे तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया।अधि​कारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में पुलिस दल रवाना किया गया और शवों तथा घायल जवानों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव में 12 नवंबर को प्रथम चरण के लिए मतदान होगा। राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र और राजनांदगांव जिले के 18 सीटों के लिए मत डाले जाएंगे। मुख्यमंत्री रमन सिंह अभी बस्तर दौरे पर ही हैं।सिंह ने आज सुकमा जिले के दोरनापाल, दंतेवाड़ा जिले के गीदम और बस्तर जिले के बागमोहलई गांव में सभा की।राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांतिपूर्वक मतदान के लिए जहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया जा रहा है वहीं नक्सलियों ने चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग