लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः पूर्व भाजपा सांसद बंशीलाल महतो का निधन, रविवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: November 23, 2019 22:26 IST

आयुर्वेदिक डाक्टर रहे बंशीलाल महतो वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। महतो के निधन पर राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दुख जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देआज महतो को हैदराबाद से एयर ऐंबुलेंस से बिलासपुर के एयरस्ट्रिप पर लाया गया था। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व चार पुत्रियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए है।

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बंशीलाल महतो का निधन हो गया है। वह 79 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व चार पुत्रियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को यहां बताया कि महतो को लिवर से संबंधित शिकायत के कारण पिछले दिनों हैदराबाद ले जाया गया था। आज महतो को हैदराबाद से एयर ऐंबुलेंस से बिलासपुर के एयरस्ट्रिप पर लाया गया था। जहां से उन्हें कोरबा ले जाने तैयारी की गई थी। एयरस्ट्रिप में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

आयुर्वेदिक डाक्टर रहे बंशीलाल महतो वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। महतो के निधन पर राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दुख जताया है। राज्यपाल उइके ने अपने शोक संदेश में कहा है कि महतो लोकप्रिय राजनेता के साथ-साथ समाजसेवी भी थे। वे एक चिकित्सक के रूप में बीमार लोगों का इलाज करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन से हमने एक लोकप्रिय जनसेवक खो दिया है।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कोरबा के पूर्व सांसद बंशीलाल महतो के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने महतो के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने महतो के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि महतो ने अपना पूरा समय पार्टी को समर्पित किया और कोरबा जिले में भाजपा को स्थापित करने में अहम योगदान दिया है।

उसेंडी ने कहा है कि महतो ने आम चुनाव 2014 में भाजपा सांसद के रूप में कोरबा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीता और उन्होंने कोयला व इस्पात संबंधी स्थायी समिति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सदस्य के तौर पर कार्य किया। बंशीलाल महतो ने विद्या भारती से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी योगदान दिया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल