लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Samachar: दंतेवाड़ा जिले में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 6, 2020 11:26 IST

Chhattisgarh Taza Khabar: कार जगदलपुर से बारसूर की ओर रवाना हुई थी। जब वह गणेश बहार नाले के पास पहुंची तब घने जंगल की वजह से कार चालक शायद मोड़ का अंदाजा नहीं लगा सका और कार पेड़ से जा टकराई।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप अभियंता सुरेंद्र ठाकुर (45), रामधार पांडे (42), अनिल परसूल (30), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान सुखलाल पांडे (25) और राजशेखर लंबाडी (23) शामिल हैं।

दंतेवाड़ाः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणेश बहार नाले के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

पल्लव ने बताया कि कार जगदलपुर से बारसूर की ओर रवाना हुई थी। जब वह गणेश बहार नाले के पास पहुंची तब घने जंगल की वजह से कार चालक शायद मोड़ का अंदाजा नहीं लगा सका और कार पेड़ से जा टकराई। इस घटना में कार सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप अभियंता सुरेंद्र ठाकुर (45), रामधार पांडे (42), अनिल परसूल (30), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान सुखलाल पांडे (25) और राजशेखर लंबाडी (23) शामिल हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया सभी बीजापुर जिले के निवासी थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जगदलपुर से कार्य पूर्ण होने के बाद बीजापुर लौट रहे थे, तब रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह