लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:09 IST

Open in App

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़), 11 जून नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर पांच नक्सलियों के आत्मसमर्पण किया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के किरंदुल थाने में जनमिलिशिया के पांच सदस्यों भीमा बारसे (31 वर्ष), मुकेश मिड़ियामी (31 वर्ष), मल्ला मिड़ियामी (36 वर्ष), सन्नू मिड़ियामी (51 वर्ष) और हड़मा कर्मा (28 वर्ष) ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने बताया कि नक्सली दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी के अंतर्गत कार्यरत थे। उन्होंने माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर तथा लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि पिछले 10 महीने से नक्सली संगठन में सक्रिय दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न गांवों के लोगों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों तथा ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र में उनका नाम चस्पा कर उनसे अनुरोध किया जा रहा है कि वह संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं।

अधिकारियों ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 96 इनामी नक्सली समेत कुल 368 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं