लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में महिला नक्सली कमांडर ढेर, सिर पर था पांच लाख रुपये का इनाम, दो जवान भी घायल

By भाषा | Updated: April 30, 2020 05:48 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे जब पुलिस दल कड़ेमेटा बुरगुम गांव के मध्य जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया और गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान पूर्व बस्तर डिवीजन सप्लाई टीम की कमाण्डर रनाय के रूप में हुई है। इस नक्सली के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। इस घटना में सुरक्षाबल के दो जवान घायल भी हुए हैं। दोनों को रायपुर के अस्पताल के भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान पूर्व बस्तर डिवीजन सप्लाई टीम की कमाण्डर रनाय के रूप में हुई है। इस नक्सली के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। इस घटना में सुरक्षाबल के दो जवान घायल भी हुए हैं। दोनों को रायपुर के अस्पताल के भर्ती कराया गया है।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को छोटेडोंगर थाना के अंतर्गत कड़ेमेटा शिविर से डीआरजी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और एसटीएफ के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे जब पुलिस दल कड़ेमेटा बुरगुम गांव के मध्य जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया और गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की।

इस घटना में दो जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि लगभग 45 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बाद में जब पुलिस दल ने घटना स्थल की तलाशी ली तब वहां एक महिला नक्सली का शव, एक एसएलआर राइफल टेलीस्कोप लगा हुआ, एक मैग्जीन, एसएलआर राइफल के 15 कारतूस, 303 राइफल के 10 कारतूस, एक 12 बोर बंदूक, तीन 12 बोर का कारतूस, एक मोटोरोला वाकीटॉकी, बिजली वायर एक बंडल और अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान किये गए बारूदी सुरंग विस्फोट से डीआरजी के जवान प्रधान आरक्षक राजकुमार सोरी के बाएं पैर और हाथ में चोट लगी है। वहीं, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 22वीं वाहिंनी के जवान बालकुमार बघेल हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार कर कड़ेनार लाया गया जहां से उन्हें रायपुर रवाना किया गया। दोनों घायल जवानों की स्थिति सामान्य है। अधिकारियों ने बताया कि मृत महिला नक्सली की पहचान रनाय के रूप में हुई है। रनाय पूर्व बस्तर डिवीजन सप्लाई टीम कमाण्डर (एरिया कमेटी सदस्य) थी। वह वर्ष 2007 में नक्सली संगठन में शामिल हुई थी तथा वह पूर्व बस्तर डिवीजन में सक्रिय रही है। मृत नक्सली के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सलनक्सल हमलाएनकाउंटरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टDelhi: रोहिणी में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधी गोली लगने से घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया