लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक जवान घायल

By भाषा | Updated: December 21, 2021 13:18 IST

Open in App

रायपुर, 21 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने मंगलवार को बताया कि आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे बोदली पुलिस शिविर के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया है।

पल्लव ने बताया कि बोदली शिविर से डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को गस्त में करियामेट्टा गांव की ओर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया जब जवान शिविर से लगभग 650 मीटर की दूरी पर थे तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया। इस घटना में एक सहायक आरक्षक को चोट पहुंची है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने सुबह 10 बजे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए पाइप बम में भी विस्फोट किया था। लेकिन बल के जवान इस विस्फोट से बाल बाल बच गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और खोजी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों ने इलाके से चार बारूदी सुरंग बरामद की है।

पल्लव ने बताया कि घायल जवान को घटनास्थल से बाहर निकाल लिया गया है तथा उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे