लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस आज बैठक के बाद कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

By भाषा | Updated: October 12, 2018 05:41 IST

राहुल गांधी ने सीईसी का पुनर्गठन नहीं किया है, हालांकि उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में नये सदस्यों को नियुक्त किया है। यह पार्टी की सर्वोच्च निर्णायक इकाई है।

Open in App

कांग्रेस नेतृत्व छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर शुक्रवार को फैसला करेगा। सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों के संबंध में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की शुक्रवार की शाम को बैठक होगी। उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार की देर शाम आने की संभावना है।

राहुल गांधी ने सीईसी का पुनर्गठन नहीं किया है, हालांकि उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में नये सदस्यों को नियुक्त किया है। यह पार्टी की सर्वोच्च निर्णायक इकाई है।

सीईसी में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, ए के एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, अशोक गहलोत, जर्नादन द्विवेदी,मोहसिना किदवई, ऑस्कर फर्नांडीस, मुकुल वासनिक, गिरिजा व्यास और वीरप्पा मोइली शामिल हैं।

कांग्रेस नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सरकार को सत्ता से बेदखल करना चाहती है। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के लिए एक कोर समिति भी गठित की है जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता पी एल पुनिया, भूपेश बघेल, टी एस सिंह देव, चरण दास महंत, अरविंद नेताम, कमला मनहर और ताम्रध्वज साहू को शामिल किया गया हैं।

छत्तीसगढ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 12 नवम्बर को मतदान होगा जिसमें माओवादी प्रभावित 18 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। शेष 72 सीटों के लिए 20 नवम्बर को दूसरे चरण में वोट पड़ेंगे। वोटों की गिनती 11 दिसम्बर को होगी।

राज्य में भाजपा 2003 से सत्ता में है। 2013 के विधानसभा चुनाव में उसे 49 सीटों पर जीत मिली थी जबकि कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थी। बसपा ने एक सीट तथा एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने विजय प्राप्त की थी।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावकांग्रेसछत्तीसगढ़राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं