लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव: BJP ने जारी की 11 उम्मीदवारों लिस्ट, दो नए प्रत्याशियों को दिया मौका

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 30, 2018 19:25 IST

भाजपा ने दो मौजूदा विधायकों की टिकट काट कर नए उम्मीदवारों को मौका दिया है। पार्टी ने सरायपाली के विधायक रामलाल चौहान और बसना की विधायक रूप कुमारी चौधरी को इस बार टिकट नहीं दिया है।

Open in App

छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। कल घोषित 11 उम्मीदवारों के नाम के साथ ही पार्टी अब तक राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

 केवल रायपुर नगर उत्तर विधानसभा सीट के लिए अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है।भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

सूची के मुताबिक, भाजपा ने प्रेमनगर विधानसभा सीट से विजय प्रताप सिंह को, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित रामानुजगंज सीट से रामकिशुन सिंह को, कोटा से काशी साहू को, जैजैपुर से कैलाश साहू को, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सरायपाली से श्याम तांडी को, बसना से डीसी पटेल को, महासमुंद से पूनम चंद्राकर को, बलौदा बाजार से टेशु धुरंधर को, संजारी बालोद से पवन साहू को, गुंडरदेही से दीपक साहू को और वैशाली नगर विधानसभा सीट से विद्यारतन भसीन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने दो मौजूदा विधायकों की टिकट काट कर नए उम्मीदवारों को मौका दिया है। पार्टी ने सरायपाली के विधायक रामलाल चौहान और बसना की विधायक रूप कुमारी चौधरी को इस बार टिकट नहीं दिया है।

पार्टी ने गुंडरदेही से दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रहे ताराचंद साहू के पुत्र दीपक साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधान सभा चुनाव में दो चरणों में मतदान होगा। 

पहले चरण में 12 नवंबर को बस्तर क्षेत्र के सात जिलों तथा राजनांदगांव जिले की 18 विधानसभा सीटों के लिए तथा 20 नवंबर को शेष 72 सीटों के लिए मत डाले जाएंगे। वहीं 11 दिसंबर को मतों की गिनती होगी।

दीपावली से पहले आएगी तेलंगाना में उम्मीदवारों की दूसरी सूची

भाजपा, तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची दीपावली से पहले जारी कर सकती है। चुनाव यहां सात दिसंबर को होने हैं।

भाजपा के प्रवक्ता कृष्णा सागर राव ने कहा कि दीपावली से पहले जारी होने वाली सूची में 30-40 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। पार्टी ने 20 अक्तूबर को 38 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी।राज्य में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावतेलंगाना चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया