लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव: 76% से ज्यादा हुआ मतदान, जानिए कहां हुई सबसे ज्यादा और कम वोटिंग

By भाषा | Updated: November 21, 2018 18:41 IST

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस महीने की 12 तारीख को और 20 तारीख को यहां के मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

Open in App

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में राज्य के 76 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य में दोनों चरणों में हुए मतदान में 76.35 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

साहू ने बताया कि इस चुनाव में पहले चरण के मतदान में 76.39 फीसदी मतदाताओं ने तथा दूसरे चरण के मतदान में 76.34 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दोनों चरणों में सबसे अधिक 88.99 फीसदी मतदाताओं ने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में तथा सबसे कम बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में 47.35 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य में 90 विधानसभा सीटों में से 38 विधानसभा सीटों में 80 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं, 24 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया है।

उन्होंने बताया कि इस बार के चुनाव में पिछली बार की तुलना में लगभग एक फीसदी कम मतदान हुआ है। वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान 77.40 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

सुब्रत साहू ने कहा कि मंगलवार को हुए दूसरे चरण के मतदान में मतदाताओं ने 1079 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया।

अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में 72 विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान दल सकुशल पहुंच चुके हैं। सभी के द्वारा अपने संग्रहण केंद्रों में निर्वाचन सामग्री जमा की जा चुकी है तथा मतदान में प्रयुक्त मशीनें स्ट्रांग रूम में राजनीतिक दलों और निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की उपस्थिति में सील की जा चुकी हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस महीने की 12 तारीख को और 20 तारीख को यहां के मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

पहले चरण में राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिले तथा राजनांदगांव जिले की 18 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। वहीं, दूसरे चरण में 20 तारीख को 72 सीटों के लिए मत डाले गए। दोनों चरणों में कुल 1269 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे।

राज्य की 90 सीटों में से 29 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए तथा 10 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 वर्षों से सत्ता में है। इस बार भाजपा 65 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर चौथी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में है। वहीं, लंबे समय से सत्ता से दूर कांग्रेस को उम्मीद है कि जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट दिया है। राज्य में 11 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल