लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: ये हैं मायावती और अजीत जोगी के गठबंधन के 13 उम्मीदवार, पहली लिस्ट में BSP को 6 सीटें

By भाषा | Updated: October 19, 2018 06:06 IST

Chhattisgarh Election 2018: गठबंधन के अनुसार जनता कांग्रेस 55 सीटों पर तथा बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Open in App

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने सात उम्मीदवारों की तथा बहुजन समाज पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। राज्य में पहले चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। बसपा ने प्रथम चरण के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

गठबंधन के अनुसार जनता कांग्रेस 55 सीटों पर तथा बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी गठबंधन से हाथ मिला लिया, जिसके बाद बसपा ने भाकपा को दो सीटें देने का वादा किया है। भाकपा सुकमा और दंतेवाड़ा से चुनाव लड़ेगी। गठबंधन ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अब्दुल हमिद हयात ने यहां बताया कि पार्टी द्वारा सात उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही अभी तक 46 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

जारी सूची के अनुसार जनता कांग्रेस ने त्रिलोचन नायक को बसना सीट से, आरंग से संजय चेलक, राजिम से रोहित साहू, चित्रकोट से टंकेश्वर भारद्वाज, धर्मजयगढ़ से नवल राठिया, रामपुर से फुलसिंह राठिया और सीतापुर से मुन्ना टोप्पो को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं बहुजन समाज पार्टी ने अंतागढ़ से हेमंत पोयाम, कांकेर से ब्रम्हानंद ठाकुर, केशकाल से जुगल किशोर बोध, कोंडागांव से नरेंद्र नेताम, डोंगरगढ़ से मिश्री मारकंडे और डोंगरगांव से अशोक वर्मा के नामों की घोषणा की।

बसपा सूत्रों के मुताबिक अजीत जोगी की बहु रिचा जोगी बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालंकि रिचा जोगी किस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी इस संबंध में अभी घोषणा नहीं की गई है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया