लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: बस्तर में आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इनमें से पांच थे इनामी नक्सली

By भाषा | Updated: August 15, 2020 21:08 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में जगरगुंडा एलजीएस का कमांडर उण्डाम सन्ना और नक्सलियों के प्लाटून नंबर 12 के सदस्य मड़कम सोनी ने भी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनक्सली सन्ना के सर पर पांच लाख रूपए तथा सोनी के सर पर एक लाख रूपए का इनाम है। आत्मसमर्पण करने वाले दो अन्य नक्सलियों में एक सन्ना मरकाम नक्सलियों के कम्युनिकेशन टीम का सदस्य है तथा पोडियम देवा मिलिशिया डिप्टी कमांडर है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के सामने आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उनमें पांच इनामी नक्सली थे। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के सुकमा जिले में पांच नक्सलियों ने तथा दंतेवाड़ा जिले में तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

पांच नक्सलियों के सर पर कुल 16 लाख रूपए का इनाम है। अधिकारियों ने बातया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों में बोड्डू व्यंकटेश उर्फ राजीव भी शामिल है, व्यंकटेश डिविजनल कमेटी का सदस्य है तथा यह पड़ोसी राज्य उड़ीसा में नुवापाड़ा डिविजन में सक्रिय था। उसके सर पर आठ लाख रूपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि व्यंकटेश वर्ष 2006 में मिलिशिया सदस्य के रूप में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था और बाद में वह वर्ष 2015 में डिविजनल कमेटी सदस्य बन गया। अधिकारियों ने बताया, ‘‘ व्यंकटेश के खिलाफ कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। वह वर्ष 2010 में ताड़मेटला नक्सली हमले में भी शामिल रहा है।

इस घटना में 76 जवानों की मौत हुई थी। वहीं वर्ष 2006 में एर्राबोर घटना में भी वह शामिल रहा है। इस हमले में 10 एसपीओ और एक वाहन चालक की मौत हो गई थी।’’ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में जगरगुंडा एलजीएस का कमांडर उण्डाम सन्ना और नक्सलियों के प्लाटून नंबर 12 के सदस्य मड़कम सोनी ने भी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

सन्ना के सर पर पांच लाख रूपए तथा सोनी के सर पर एक लाख रूपए का इनाम है। उन्होंने बताया कि सुकमा जिले में आत्मसमर्पण करने वाले दो अन्य नक्सलियों में एक सन्ना मरकाम नक्सलियों के कम्युनिकेशन टीम का सदस्य है तथा पोडियम देवा मिलिशिया डिप्टी कमांडर है। दोनों के खिलाफ वर्ष 2017 में बुरकापाल नक्सली हमले में शामिल होने का आरोप है।

इस घटना में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज के दिन नक्सली काला दिन के रूप में मनाते हैं। इसलिए इस दिन नक्सलियों का समर्पण बहुत मायने रखता है। अन्य नक्सलियों को इनका अनुकरण करना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा दंतेवाड़ा जिले में एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों महादेव पोयाम, सुखराम और सुक्की कोहरामी ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

उन्होंने बताया कि पोायाम और सुखराम दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष हैं तथा उनके सर पर एक लाख रूपए का इनाम है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने जिले में चल रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर आत्मसमर्पण किया है।  

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सलबस्तर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित