लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:51 IST

Open in App

सुकमा (छत्तीसगढ़), 11 जून नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक इनामी नक्सली समेत आठ नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले में आठ नक्सलियों वंजाम भीमा, रवि, कोसा, देवा, दिरदो गंगा, सोड़ी दुला, कवासी देवा और माड़वी कलावती ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सली वंजाम भीमा पर दो लाख रुपए का इनाम है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों के अमानवीय और आधारहीन विचारधारा को त्यागकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उन्होंने नक्सलियों के शोषण, अत्याचार, भेदभाव और स्थानीय आदिवासियों से होने वाली हिंसा से त्रस्त होकर आतंक का साथ छोड़ने का फैसला किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली कवासी देवा ने भरमार बंदूक के साथ के समर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह