लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: उतरने के दौरान हेलीकॉप्टर की खिड़की का शीशा चटका, मंत्री समेत कई लोग सवार थे

By भाषा | Updated: May 30, 2021 22:22 IST

Open in App

रायपुर, 30 मई छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के एक गांव में उतरने के दौरान हेलीकॉप्टर की खिड़की का शीशा चटक गया, जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर में सवार मंत्री एवं अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब 3:40 बजे उस समय हुई जब मंत्री सूरजपुर जिले के धारसेड़ी गांव का दौरा करने जा रहे थे, जहां एक निर्माणाधीन कुएं के ढह जाने से तीन लोगों की दबकर मौत हो गई थी।

मंत्री सिंहदेव के अलावा दो कर्मचारी, दो पायलट और एक इंजीनियर भी हेलीकॉप्टर पर सवार थे।

सिंहदेव ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' भैयाथान गांव के पास हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान मेरे साथ मौजूद दो लोगों ने खिड़की के शीशे में मामूली दरार को देखा। हालांकि, हमने सोचा कि पायलट इसको देखेंगे।''

उन्होंने कहा, '' बाद में मुझे पता चला कि हेलीकॉप्टर उड़ान भरने लायक नहीं था क्योंकि खिड़की के शीशे में दरार आ गई थी। पायलटों के मुताबिक, दरार आने के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है।''

इस बीच, राज्य सरकार ने बयान जारी कर इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हेलीकॉप्टर के प्रमुख पायलट और राज्य के विमानन विभाग के अतिरिक्त निदेशक जांच के बाद रिपोर्ट सौंपेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह