लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः बघेल सरकार ने ताश के पत्तों की तरह फेरे अधिकारी, डीएम अवस्थी को बनाया नया डीजीपी

By भाषा | Updated: December 20, 2018 05:04 IST

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ए एन उपाध्याय की जगह नक्सल अभियान के विशेष महानिदेशक डीएम अवस्थी को नया डीजीपी नियुक्त किया है।

Open in App

रायपुर, 19 दिसंबरः छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की नवनिर्वाचित सरकार ने शपथ लेने के दो दिन बाद बुधवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ए एन उपाध्याय की जगह नक्सल अभियान के विशेष महानिदेशक डीएम अवस्थी को नया डीजीपी नियुक्त किया है।

राज्य के गृह (पुलिस) विभाग के आदेश के अनुसार राज्य शासन ने 1986 बैच के अखिल भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अवस्थी को पुलिस महानिदेशक का कार्यभार सौंपा है। अवस्थी के पास विशेष महानिदेशक नक्सल आपरेशन और महानिदेशक एसआईबी तथा ईओडब्ल्यू का भी प्रभार है।

आदेश के अनुसार राज्य शासन ने निवर्तमान डीजीपी उपाध्याय को अध्यक्ष सह प्रबंध संचालक, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के पद पर पदस्थ किया है। उपाध्याय भारतीय पुलिस सेवा के 1985 बैच के अधिकारी हैं।

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री बघेल ने ईओडब्ल्यू और एसीबी के महानिदेशक मुकेश गुप्ता से प्रभार लेकर डीएम अवस्थी को दे दिया था। गुप्ता को पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थ किया गया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित