लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में महिला संचालित फैक्टरी में बनेगी सीआरपीएफ की वर्दी

By भाषा | Updated: February 1, 2021 16:48 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, एक फरवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा के एक गांव में महिलाओं द्वारा संचालित कपड़े की एक फैक्टरी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वर्दी तैयार की जायेगी ।

एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की सहायता से गीदम विकास खंड के अंतर्गत हारम गांव के स्थानीय लोगों द्वारा स्थापित ‘नव दंतेवाड़ा वस्त्र फैक्टरी’ में क्षेत्र के 300 परिवारों के सदस्य काम करते हैं।

पांच एकड़ भूमि पर स्थापित इस इकाई का निर्माण 1.92 करोड़ रुपये से हुआ था और रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका उद्घाटन किया।

जन संपर्क विभाग के अधिकारी ने कहा कि बिहान महिला समूह द्वारा संचालित यह इकाई, ‘डैननेक्स’ ब्रांड के नाम से कपड़ों का उत्पादन करेगी।

अधिकारी ने कहा कि फैक्टरी ने अपना माल बेचने के लिए ‘ट्राइबल कोआपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’, ‘नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन’ और सीआरपीएफ के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के साथ हुए करार के अनुसार, फैक्टरी बल के कर्मियों के लिए वर्दी का उत्पादन करेगी।

फैक्टरी के उद्घाटन के अवसर पर बघेल ने उम्मीद जताई कि जल्दी ही ‘डैननेक्स’ ब्रांड की पहचान देश के अलावा विदेश में भी स्थापित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू