लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित गरियाबंद में सीआरपीएफ के अधिकारी ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: December 16, 2021 13:41 IST

Open in App

गरियाबंद (छत्तीसगढ़), 16 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गरियाबंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बिंद्रानवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्रीपारा गांव स्थित सीआरपीएफ के 65वीं बटालियन के शिविर में सहायक उप निरीक्षक उदयवीर सिंह ने खुद को गोली मार ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जब सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान शिविर में थे तब सिंह ने अपने एके-47 रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकार अन्य जवान सिंह के कमरे की ओर भागे। बाद में जवानों ने सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सिंह को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि सिंह उत्तर प्रदेश के निवासी थे। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ अधिकारी के आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह