छत्तीसगढ़ : कांग्रेस विधायक पर पत्थर से हमला, घायल

By भाषा | Updated: December 23, 2021 23:21 IST2021-12-23T23:21:10+5:302021-12-23T23:21:10+5:30

Chhattisgarh: Congress MLA attacked with stone, injured | छत्तीसगढ़ : कांग्रेस विधायक पर पत्थर से हमला, घायल

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस विधायक पर पत्थर से हमला, घायल

बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़), 23 दिसंबर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस की विधायक पर पत्थर से हमला कर दिया है। इस घटना में विधायक और गांव की सरपंच घायल हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के पलारी थाना क्षेत्र के सुंद्रावन गांव में बुधवार को संत गुरु घासीदास जी की जयंती कार्यक्रम के दौरान अज्ञात लोगों ने कसडोल विधानसभा क्षेत्र की विधायक और संसदीय सचिव शकुंतला साहू पर पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में साहू और परसवानी गांव की सरपंच कुसुम डहरे घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को ग्राम पंचायत सुंद्रावन में संत गुरु घासीदास जी की जयंती का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में विधायक शकुंतला साहू और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। जब विधायक कार्यक्रम में थीं तब कुछ अज्ञात लोगों ने वहां पत्थरबाजी कर दी। इससे विधायक और सरपंच के सर पर चोट लगी है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद विधायक और सरपंच को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया तथा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chhattisgarh: Congress MLA attacked with stone, injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे