लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में तकरारः सरकार के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का वॉकआउट, कहा-सदन में बैठने का काबिल नहीं हूं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 27, 2021 14:56 IST

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में तकरारः टीएस सिंहदेव और कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के बीच कथित विवाद को लेकर विधानसभा में लगातार दूसरे दिन भी हंगामा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देगृहमंत्री के बयान के बाद मंत्री सिंहदेव सदन से बाहर चले गए। सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में उनके काफिले के एक वाहन पर कथित तौर पर हमला किया गया।विधायक ने यह भी आरोप लगाया था कि मंत्री से उनकी जान को खतरा है।

छत्तीसगढ़कांग्रेस में तकरारः छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। कहा कि मैं इस सदन के काबिल नहीं हूं। 

टीएस सिंहदेव ने कहा कि अब पानी सर से ऊपर हो गया है। अब बहुत हो चुका है। आखिर मैं भी इंसान हूं। इतना कहते ही सदन से बाहर निकल गए। सीएम भूपेश बघेल ने तुरंत मंत्रियों की बैठक बुलाई। टीएस सिंहदेव और कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के बीच कथित विवाद को लेकर विधानसभा में लगातार दूसरे दिन भी हंगामा हुआ।

वहीं गृहमंत्री के बयान के बाद मंत्री सिंहदेव सदन से बाहर चले गए। सिंहदेव ने कहा है कि वह सदन की कार्यवाही में तब तक शामिल नहीं होंगे, जब तक राज्य सरकार विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों पर स्पष्ट जवाब नहीं दे देती। राज्य के उत्तर क्षेत्र के रामानुजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह ने रविवार को आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के इशारे पर सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में उनके काफिले के एक वाहन पर कथित तौर पर हमला किया गया।

मामले की सदन की कमेटी से जांच कराने की मांग की

विधायक ने यह भी आरोप लगाया था कि मंत्री से उनकी जान को खतरा है। विधायक के इस आरोप के बाद राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया और मामले की सदन की कमेटी से जांच कराने की मांग की।

मंगलवार को राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस महीने की 24 तारीख को विधायक सिंह के काफिले के साथ हुई घटना के संबंध में सदन में बयान दिया। गृहमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक और भाजपा के अन्य विधायकों ने कहा कि गृह मंत्री के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री पर कांग्रेस विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों का जिक्र नहीं है।

विधायक या स्वास्थ्य मंत्री की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली

दोनों नेताओं को इस मामले पर सदन में बयान देने के लिए कहा जाना चाहिए। तभी विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने कहा कि उन्हें विधायक या स्वास्थ्य मंत्री की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। वह किस आधार पर उन्हें इस मुद्दे पर बोलने के लिए कह सकते हैं।

सदन में इस मुद्दे पर हंगामे के बीच अचानक सिंहदेव अपने स्थान पर खड़े हुए और कहा, ‘‘ अब बहुत हो गया। मैं भी एक इंसान हूं। मेरी छवि के बारे में सभी जानते हैं।’’ सिंहदेव ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर देखते कहा, ‘‘ आपके निर्देश पर कल मुख्यमंत्री ने हमें अपने कक्ष में बुलाया था और (कथित विवाद पर) चर्चा हुई। उसके बाद भी इतना सीमित बयान (गृह मंत्री की ओर से) सदन के सामने आया है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ मैं इस स्थिति में हूं कि जब तक सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब नहीं देती, तब तक मैं सदन में ना आऊं। मैं खुद को इस सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए तब तक योग्य नहीं मानता जब तक कि सरकार मेरे संदर्भ में एक स्पष्ट उत्तर न दे दे।’’ इसके बाद सिंहदेव सदन से बाहर चले गए। बाद में उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया और विधानसभा परिसर से भी चले गए। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेलकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों