लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका गया, धरने पर बैठे

By भाषा | Updated: October 5, 2021 14:37 IST

Open in App

लखनऊ, पांच अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाने के लिये लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट (अमौसी) पहुंचे छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वहां रोक दिया गया हैं और इसके विरोध में कांग्रेस नेता एयरपोर्ट परिसर में ही धरने पर बैठ गये हैं ।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, '' (छत्तीसगढ़ के) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ एयरपोर्ट पर दोपहर करीब पौने दो बजे पहुंचे । उनसे निवेदन किया गया है कि वह वापस लौट जायें क्योंकि लखीमपुर खीरी में स्थिति अभी सामान्य नहीं हैं ।''

ठाकुर ने कहा, ' मुख्यमंत्रीजी से निवेदन किया गया हैं कि वह वापस लौट जायें ।''

उधर इस घटना के बाद बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा, ‘‘मैं लखीमपुर खीरी नहीं जा रहा हूं। मैं उप्र कांग्रेस कार्यालय जाऊंगा, जहां मुझे एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करना है।’’

इससे पहले बघेल ने कहा कि वह प्रियंका गांधी से मिलने आये थे और उसके बाद वहां से लौटना चाहता था लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया हैं और अब मैं यही बैठा रहूंगा ।

अमौसी एयरपोर्ट पर बघेल को लेने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और पी एल पुनिया को अंदर परिसर में जाने नहीं दिया गया ।

बघेल का पहले लखनऊ पहुंच कर लखीमपुर खीरी और सीतापुर जाना था तथा लखनऊ में उनकी पत्रकार वार्ता थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग