लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने पुलिस को दिया निर्देश

By भाषा | Updated: October 17, 2021 21:51 IST

Open in App

रायपुर, 17 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को राज्य के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अंतरराज्यीय सीमाओं के जरिए होने वाली गांजा की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए ओडिशा में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करें।

यह निर्देश ऐसे वक्त जारी किया गया है, जब दो दिन पहले ओडिशा से मध्य प्रदेश गांजा ले जा रही एक एसयूवी ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक धार्मिक जुलूस में लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 घायल हो गए।

राज्य के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पड़ोसी राज्य से (छत्तीसगढ़ में) होने वाली गांजा की तस्करी रोकने के लिए ओडिशा पुलिस के साथ एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक करने का निर्देश दिया है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने गांजा की तस्करी को रोकने के लिए एक मजबूत कार्य योजना तैयार करने और राज्य की सीमाओं पर स्थित चौकियों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर पीएम मोदी, देखिए शेयडूल

विश्वभारत ही नहीं दुनिया भर में कई देश परेशान?, दक्षिण अफ्रीका ने फर्जी वीजा के साथ देश में आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया

ज़रा हटकेनौशाद अहमद दुबे ने ‘बहू भोज’ आमंत्रण पत्र में अपने पूर्व के हिंदू परिवार से जुड़ा उपनाम लिखकर सुर्खियां बटोरी?, साझा परंपराओं और सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश

भारतपटनाः महावीर मंदिर पहुंच दर्शन, पिता नवीन सिन्हा को श्रद्धांजलि, आज दिल्ली पहुंच रहे भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, वीडियो

पूजा पाठPanchang 15 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

भारत अधिक खबरें

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतSardar Vallabhbhai Patel: राष्ट्र की एकता के शिल्पकार थे सरदार पटेल

भारतरिटायरमेंट के बाद भी चाहते हैं रेगुलर इनकम, बेहतरीन है ये स्कीम ,होगी लाखों की बचत

भारतPost Office RD Scheme से 10 साल में बन जाएंगे लखपति! जानें निवेश का आसान तरीका

भारतकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नितिन नबीन?, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने क्या किया पोस्ट