लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने बताया- छह महीने में अवैध खनन के 309 मामले दर्ज

By भाषा | Updated: July 20, 2019 07:44 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के पहले छह महीने में अवैध खनन के 309 मामले दर्ज किए गए हैं। जनता कांग्रेसछत्तीसगढ़ (जे) के विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिनके बाद खनिज विभाग भी है ने बताया कि राज्य में एक जनवरी वर्ष 2019 से 25 जून 2019 की अवधि में अवैध खनन के कुल 309 मामले दर्ज किए गए हैं और वहीं इस दौरान अवैध परिवहन के कुल 3167 प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने जवाब में बताया कि इस दौरान कबीरधाम जिले में सबसे ज्यादा अवैध खनन के 38 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद जांजगीर-चांपा जिले में 33, कोरबा जिले में 31, बेमेतरा जिले में 29, कांकेर जिले में 22, राजनांदगांव जिले में 20, मुंगेली जिले में 20, जशपुर जिले में 18, धमतरी जिले में 15, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 11, दुर्ग जिले में 11, रायपुर जिले में नौ और बालोद जिले में नौ मामले दर्ज किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अवैध खनन के छह-छह मामले राज्य के गरियाबंद, महासमुंद और रायगढ़ जिलों में दर्ज किए गए हैं। जबकि कोंडागांव, बिलासपुर और सरगुजा जिलों में पांच-पांच मामले दर्ज किए हैं। वहीं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में चार मामले, सूरजपुर जिले में तीन मामले, कोरिया जिले में दो मामले और बस्तर जिले में एक मामला दर्ज किया गया है।

बघेल ने कहा कि इस अवधि में सरकार ने अवैध खनन के मामलों में 1,32,89,623 रुपए जुर्माना वसूला है। जबकि अवैध परिवहन के मामलों में 4,54,66,236 रुपए जुर्माना वसूल किया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान अवैध खनन और परिवहन के मामलों में 3328 वाहनों को जब्त किया गया है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह