लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः सीएम भूपेश बघेल ने पूरा किया वादा- 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को हेलीकॉप्टर की सवारी कराई

By अनिल शर्मा | Updated: October 8, 2022 13:36 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों की कई तस्वीरें भी साझा की हैं। ट्विटर पर छात्रों के हेलीकॉप्टर की सवारी की तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा देखिए, बच्चे कितने खुश हैं!

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 3 मार्च से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2022 2 मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। दसवीं की परीक्षा में 74.23% तो 12वीं की परीक्षा में 79.30% स्टूडेंट्स पास हुए थे।

छत्तीसगढ़: रायपुर में 10वीं और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को हेलीकॉप्टर की सवारी कराई गई। CM ने घोषणा किया था कि 10वीं और 12वीं में जो बच्चे टॉप करेंगे उनको हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि बच्चों के मन में उत्साह है।

छात्रों की हेलीकॉप्टर सवारी का वीडियो भी सामने आया है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों की कई तस्वीरें भी साझा की हैं। ट्विटर पर छात्रों के हेलीकॉप्टर की सवारी की तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा देखिए, बच्चे कितने खुश हैं!

उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि हमने वादा किया था कि 10वीं और 12वीं के टॉपर बच्चों को हम हेलीकॉप्टर राइड कराएँगे। आज इसकी शुरुआत हो गयी है। कक्षा 10वीं और 12वीं के 125 छात्र-छात्राएं लेंगे हेलीकॉप्टर जॉयराइड का आनंद।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 3 मार्च से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2022 2 मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।  दसवीं की परीक्षा में 74.23% स्टूडेंट्स पास हुए थे जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 78.84 और लड़कों का प्रतिशत 69.7 रहा।

वहीं 12वीं की परीक्षा में 79.30% स्टूडेंट पास हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 81.15 और लड़कों का प्रतिशत 77.0 3 रहा। दसवीं की परीक्षा में 3,63,301 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 2,69,478 स्टूडेंट पास हुए। हाई स्कूल 12वीं की परीक्षा में 2,87,673 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 2,27,991 स्टूडेंट पास हुए। 

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया