लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल के पिता को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: September 7, 2021 16:52 IST

नंद कुमार बघेल को कोर्ट ने न्य़ायिक हिरासत में भेज दिया है। नंद कुमार बघेल को अब 21 सितंबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को ब्राह्मणों पर कथित विवादास्पद टिप्पणी के लिए किया गया गिरफ्तार।कोर्ट ने नंद कुमार बघेल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।नंद कुमार बघेल की टिप्पणी के संबंध में शनिवार को एफआईआर हुई थी दर्ज।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को ब्राह्मणों पर कथित विवादास्पद टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर पुलिस ने नंद कुमार बघेल को मंगलवार को गिरफ्तार किया और कोर्ट ले गई। 

बाद में नंद कुमार बघेल को कोर्ट ने न्य़ायिक हिरासत में भेज दिया। नंद कुमार बघेल को अब 21 सितंबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस विवाद पर बघेल के वकील गजेंद्र सोनकर ने बताया कि उन्होंने जमानत के लिए अर्जी नहीं दी है। गजेंद्र सोनकर के अनुसार नंद कुमार बघेल के निर्देश पर उन्होंने ऐसा किया।

पुलिस ने शनिवार को दर्ज की थी एफआईआर

इससे पहले रायपुर पुलिस ने शनिवार को नंद कुमार बघेल की टिप्पणी के संबंध में एफआईआर दर्ज की थी। एक अधिकारी ने बताया कि ‘सर्व ब्राह्मण समाज’ की शिकायत पर डीडी नगर थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात 86 वर्षीय नंद कुमार बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 

नंद कुमार बघेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 153ए (विभिन्न समूहों के बीच धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास और भाषा के आधार पर वैमनस्य पैदा करना) और धारा-505(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि हाल में मुख्यमंत्री के पिता ने ब्राह्मणों को विदेशी बताकर लोगों से उनका बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कथित तौर पर लोगों से ब्राह्मणों को गांव में घुसने नहीं देने का भी आह्वान किया था। 

भूपेश बघेल को देनी पड़ी थी सफाई

दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी एक बयान में कहा था कि पिता की टिप्पणी उनके संज्ञान में आई है और वह इससे दुखी हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में सभी व्यक्ति बराबर है। उन्होंने कहा, 'मैं एक बेटे के तौर पर उनका सम्मान करता हूं, लेकिन एक मुख्यमंत्री के नाते मैं उन्हें ऐसी गलतियों के लिए माफ नहीं कर सकता जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मेरी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, भले वह मुख्यमंत्री का 86 वर्षीय पिता ही क्यों न हो।' 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेलRaipur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे